इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में कई कारणों से लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन परेशानियों से बचने के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। बहुत से लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। केमिकल से युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए कई बार हानिकारक भी साबित हो जाते हैं।

आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने चेहरे की खूबसरूती को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप रसोई में रखी एक चीज का उपयोग कर सकते हैं। इसका नाम टमाटर है। इसका उपयोग करने से चेहरा ग्लो करता है। टमाटर से चेहरा धोने से चेहरे पर गजब का ग्लो आता है।

इससे दाग-धब्बों की परेशानी दूर हो जाती है। इसके लिए आप टमाटर के रस का उपयोग कर सकते हैं। आप इस रस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसके दस मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको फायदा जरूर ही मिलेगा।

PC: youtube, freepik

Related News