जायफल का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले पकाने में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मसाला खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। अगर आपको नहीं पता कि जायफल के कितने फायदे हैं तो एक बार जान लें। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही साथ ही बाल घने भी होंगे। तो आइए जानते हैं जायफल के ऐसे कौन से गुण हैं जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में काम आते हैं।

एक्ने गायब हो जाएंगे

चेहरे पर मुंहासे महिलाओं की खूबसूरती के दुश्मन होते हैं। इस समस्या से हर महिला को गुजरना पड़ता है। कुछ लोग किसी भी हार्मोनल परिवर्तन के कारण तैलीय और शुष्क त्वचा से पीड़ित होते हैं। लेकिन मुहांसे से छुटकारा पाने के लिए आप जायफल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए आप जायफल के पाउडर में दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। जो आपके बहुत काम आ सकता है। इसके अलावा ब्लैकहेड्स की समस्या के लिए भी जायफल को फायदेमंद माना जाता है।

विकृत त्वचा

चेहरे पर दाग-धब्बे होने से हर महिला काफी परेशान रहती है। 3 बड़े चम्मच जायफल के पाउडर में शहद और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को आप चेहरे पर लगा सकते हैं. जब पेस्ट सूख जाए तो सादे पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करने से चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के हो जाएंगे।

Related News