इंटरनेट डेस्क। चेहरे पर दाग खूबसूरती को कम करता है। कोई भी नहीं चाहता है कि उसके चेहरे पर किसी भी प्रकार का दाग नजर आए। इसे हटाने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते हैं। धूल-मिट्टी, मुंहासे, हार्मोनल बदलाव के कारण चेहरे पर काले दाग-धब्बे पड़ जाते हैं।

आज हम आपको कुछ नेचुरल स्क्रब के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप चेहरे के दाग-धब्बे हटा सकते हैं। इसके लिए ओटमील और मिल्क का पेस्ट उपयोगी है। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड दाग-धब्बे दूर करने में उपयोगी है। नींबू और शक्कर का स्क्रब भी आपकी ये परेशानी दूर करने में उपयोगी हे।

आप एक चम्मच शक्कर में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इसका प्रभाव कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा। वहीं आप इसके लिए हल्दी और दही के स्क्रब का भी उपयोग कर सकते हैं। ये स्किन पर ग्लो लाने में उपयोगी है।

PC: jagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News