इंटरनेट डेस्क। पपीता और शहद हमारी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं। इन दोनों की चीजों में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आप इन दानों ही चीजों से अपने चेहरे की खूबसरती को बढ़ा सकते हैं। इनका उपयोग करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। इसके लिए आपको दोनों चीजों का फेस पैक बनाना होगा।

पपीता त्वचा की डलनेस को दूर कर स्किन को ब्राइट बनाने में उपयोगी है। वहीं शहद त्वचा को मॉइश्चर करता है। इससे त्वचा मुलायम बनती है। इन दोनों ही चीजों का फेस पैक बनाने के लिए आप एक बर्तन में पके हुए पपीते को मैश कर इसमें शहद मिला लें।

इस प्रकार से आपका फेस पैक बन जाएगा। अब आप इसे दस मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News