चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। वह कई महंगी चीजों का उपयोग करने के साथ ही कई प्रकार के घरेलू नुस्खों को भी अपनाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे है जो चेहरे को ग्लोइंग बनाने में बहुत ही उपयोगी है। हम उड़द दाल के होममेड फेस पैक की बात करने जा रहे हैं। ये फेस पैक त्वचा से गंदगी, दाग और ब्लैकहेड की समस्या दूर करने में सहायक है।

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री: बादाम, उड़द दाल और दूध

बनाने का तरीका: रात को आधा कप उड़द दाल और चार बादाम को पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन उड़द दाल और बादम में दूध मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इसे नियमित रूप से चेहरे और गर्दन पर आधे घंटे के लिए लगाए। बाद में इसे पानी से साफ कर लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

Related News