इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में पुदीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुदीना हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी होता है।

सनबर्न से लेकर टैनिंग, रैशेज जैसी कई समस्याओं को पुदीने के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। ये कील- मुंहासे की परेशानी को दूर करने में भी बहुत ही उपयोगी है। आज हम आपको पुदीने का फेस पैक्स बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो चेहरे के लिए लाभकारी होता है। हर तरह की स्किन के लिए हैं फायदेमंद।

पुदीने और हल्दी का फेस पैक बनाकर पिंपल्स के दाग-धब्बे दूर कर सकते हैं। इस फेस पैक से ब्लैकहेड्स की समस्या दूर किया जा सकता है। आप चेहरे को धोकर इस फेस पैक का उपयोग करें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लें। इससे आपको फायदा जरूर ही मिलेगा।

PC: freepik

Related News