इंटरनेट डेस्क। किशमिश हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि किशमिश सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही उपयोगी होता है। ये अंगूर का ही सूखा हुआ रूप होता है। अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन सूखने के बाद इसमें पानी की मात्रा कम हो जाती है।

किशमिश चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। स्किन का ग्लो बढ़ाने, उसे जवां रखने के लिए हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए किशमिश फायदेमंद होता है। आप इसका फेस पैक बनाकर उपयोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में 6-7 किशमिश को मैश कर इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब इस फेस पैके को चहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik, livehindustan, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News