इंटरेनट डेस्क। बेसन पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण हमारी सेहत और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके माध्यम से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। सर्दियों में चेहरे पर निखार कम होने लगता है। आप इस मौसम में बेसन के माध्यम से चेहरे पर निखार ला सकते हैं। इसके लिए आपको बेसन का फेस पैक के रूप में उपयोग करना होगा।

इसके लिए आप बेसन और संतरे का जूस काम में लेें। इन दोनों ही चीजों के माध्यम से आप फेस पैक बना लें। दोनों चीजें चेहरा निखारने में फायदेमंद है। संतरे में मौजूद विटामिन-सी स्किन लाभकारी होता है। इनका फेस पैक बनाने के लिए आप एक बर्तन में एक चम्मच बेसन डालकर इसमें संतरे का जूस मिला लें।

अब इस फेस पैक को आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News