हम सभी ने अखरोट खाने के फायदों के बारे में सुना है। आखिरकार, वे प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन E और B में समृद्ध हैं।लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह मस्तिष्क के आकार का अखरोट आपकी त्वचा के लिए भी अद्भुत काम कर सकता है। इसे अपनी त्वचा पर लगाने और इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपके चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आ जाएगी।

1. अखरोट का फेस मास्क
यदि आप एक मॉइस्चराइजिंग फेस मास्क की तलाश में हैं, तो शहद, अखरोट और बेसन फेस मास्क आपके लिए परफेक्ट! अखरोट बेहद मॉइस्चराइजिंग है और शहद एक ह्यूमक्‍टेंट है, जो नमी को त्वचा में बंद करने में मदद करेगा।

फेस मास्क बनाने के लिए 2 से 3 अखरोट रात को पानी में भिगो दें। फिर, एक ब्लेंडर का उपयोग करके उन्हें पीस दें। अब अखरोट में 2 चम्मच पानी और 1 चम्मच बेसन मिलाएं। एक पेस्ट बनने तक सामग्री को एक साथ मिलाएं। कंसिस्टेंसी ठीक करने के लिए आप इसमें पानी मिला सकती हैं।

फेस मास्क को अपनी त्वचा पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।


Related News