इंटरनेट डेस्क। शहद हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभ होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शहद चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। इसका उपयोग करने से त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। शहद का उपयोग करने से चेहरे पर गजब का निखार आ जाता है।

ये त्वचा को बिना ऑयली बनाए मॉइस्चराइज रखने में उपयोगी है। इसका उपयोग कर आप कई सारी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आप इसका फेस पैक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में शहद और दालचीनी के पाउडर को मिलकार पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर दस मिनट के लिए लगा लें।

दस मिनट बाद आप चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको इसका प्रभाव नजर आ जाएगा। आप ये उपाय आज से ही अपना लें।

PC: jagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News