इंटरनेट डेस्क। ओडिशा भी अपने समुद्र तटों के लिए दुनिया मं प्रसिद्ध है। अगर आपका नए साल के मौके पर अपने पार्टनर के साथ किसी बीच पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आज हम आपको यहां के बालासोर जिले में स्थित चांदीपुर समुद्र तट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो राज्य के सबसे बेहतरीन समुद्र तटों में से एक है।

चांदीपुर पूर्वी भारत का एकमात्र ऐसा समुद्र तट है जहां पर प्रतिदिन कम ज्वार के दौरान समुद्र की लहरें पांच किमी तक चली जाती हैं। ऐसा होने से तट पर बड़ी संख्या में मछलियां जमा हो जाती है, जिन्हें पाने के लिए मछुआरे दौड़ते हैं। ये समुद्र तट छोटे लाल केकड़ों के कारण भी प्रसिद्ध है।

ओडिशा का ये तट आराम करने, पिकनिक मनाने और सूर्योदय तथा सूर्यास्त के सुंदर नजारों का दीदार करने के लिए शानदार स्थान है। आपको एक बार इसे जरूर ही देखना चाहिए। यहां जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा।

PC: holidayrider, triporissa

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News