इंटरनेट डेस्क। लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धूप के कारण भी चेहरे का निखार कम हो जाता है। धूप, धूल, धुआं, प्रदूषण ,सर्दी, गर्मी, बरसात सभी मौसम त्वचा पर अपना प्रभाव छोड़ते है। इसके कारण चेहरा डल, रूखा-सूखा बेजान, पपड़ीदार और झुर्रियों भरा नजर आने लगता है।

आप हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि धनिया पत्ती भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। आप इसका फेस मास्क के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में धनिया पत्ती के पेस्ट में एलोवेरा जेल मिला लें।

इसमें थोड़ा सा शहद अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें। इस फेस मास्क का उपयोग करने से चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियां कम हो जाती हैं।

PC: pharmeasy

Related News