pc: abplive

मेकअप करना सभी को पसंद होता है। कुछ लड़कियां रोजाना मेकअप करती है लेकिन मेकअप स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में चेहरे की देखभाल करना बेहद जरूरी है।

आपको रात को सोने से पहले भी मेकअप को रिमूव करना जरूरी है। इसके लिए लड़कियां मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती है। लेकिन क्या आप जानती है मेकअप रिमूवर स्किन के लिए अच्छा होता है या नहीं?

अगर आपको भी इस बारे में जानकारी नहीं है तो ये खबर आपके लिए ही है। इसका इस्तेमाल चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है ,ये आपके फेस से गंदगी और मेकअप को आसानी से साफ कर देगा।

pc: abplive

खासकर जब आप रोजाना मेकअप करते हैं ये फेस की गंदगी और तेल को हटाने में मदद कर सकता है। बाजार में आपको कई मेकअप रिमूवर मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप आपकी स्किन को मुलायम बना सकते हैं।

इसके अलावा कुछ मेकअप रिमूवर ऐसे भी होते हैं जिनमे विटामिन और मिनरल्स होते हैं। जो फेस को पोषण देते हैं और स्किन को हेल्दी रखते हैं।

pc: abplive

आप मेकअप रिमूवर अपने फेस पर लगा कर कॉटन पैड की मदद से मेकअप को साफ़ कर सकते है और इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह को धो लें, फिर आप अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं.

Related News