गुड़ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आपको जानकारी ना हो लेकिन गुड़ का इस्तेमाल करके आप अपनी असली उम्र से छोटे दिख सकते हैं। गुड़ में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद कर सकते हैं।



इससे त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता मिलती है। ये आपके स्पॉट्स को भी कम कर सकता है। गुड़ आयरन,जिंक, कॉपर, कैल्शियम, ग्लाइकोलिक एसिड और एंटी-एजिंग गुणों से लैस होता है।

मुंहासे से छुटकारा दिलाएगा


मुहांसों की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं और इस से आसानी से छुटकारा नहीं मिलता है। इसके लिए आप गुड़ की मदद ले सकते हैं। गुड़ के पाउडर में पानी और कुछ बूंद नींबू का रस डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लीजिए। इन्हे मुहासों के ऊपर कुछ देर लगा रहने दें। आप मुंहासे दूर करने के इस उपाय को दिन में एक बार आजमा सकते हैं।


दाग-धब्बे दूर करने के लिए


दाग धब्बे को दूर करने के लिए एक चम्मच गुड़ के पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस, चुटकी भर हल्दी और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसे अफेक्टेड एरिया पर 15 मिनट तक लगा रहने दीजिए। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।


बालों को शाइनी और सिल्की बनाने के लिए


बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ साथ सिल्की और शाइनी बनाने के लिए आप गुड़ का हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में गुड़ का पाउडर लीजिए फिर आपको इसमें दही और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लेना है। इसे बालों की जड़ों पर लगाएं और मसाज करें।15 मिनट के बाद आप अपने बालों को पानी से अच्छी तरह से धो लीजिए।

Related News