अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति के मर्मज्ञ ज्ञाता कौटिल्य जिन्हें पूरी दुनिया आचार्य चाणक्य के नाम से जानती है उन्होंने कई ऐसी गूढ़ बातें पूरी दुनिया को बताई हैं जिनको मानकर आप जीवन में कभी भी मात नहीं खा सकते। वैसे तो चाणक्य ने अर्थशास्त्र के संबंध पर काफी कुछ लिखा है, लेकिन उन्होनें खुशहाल जीवन और उन्नति के बारें में भी कई बातें बताई।


चाणक्य ने हमारी दिनचर्या के कामों को लेकर कई बातें बताई है। इन्हीं में से है नहाने से संबंधित बातें। चाणक्य ने बताया है कि किस समय हमें नहाना चाहिए और किस समय नही। इसी तरह आचार्य ने बताया कि किस परिस्थियों में हमें जरूर नहाना चाहिए।


आमतौर में तो हम रोज सुबह नहाते है, लेकिन आचार्य के अनुसार जब इन परिस्थियों में हो तो जरूर नहाएं। जब आप अपने शरीर में तेल की मालिश करें, या फिर किसी शवयात्रा से लौटकर आए हो, किसी स्त्री या पुरुष के साथ प्रसंग किया हो या फिर आपने अपने बाल कटवाएं हो। इन स्थितियों में आपको जरूर नहाना चाहिए। इससे आपकी सेहत सही रहेगी।

Related News