13 दिन दिसंबर माह में बैंक बंद रहेंगे। बता दे की,उसी के अनुसार अभी से अपने काम का शेड्यूल तय करें। यदि अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें। बता दे की,लिस्ट से आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक की ब्रांच किस दिन खुलेगी। इससे समय की अनावश्यक बर्बादी से बचा जा सकेगा। बैंक ऑनलाइन काम करना जारी रखेंगे। इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए किए जाने वाले काम आसानी से किए जा सकते हैं।

ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 दिसंबर - शनिवार - सेंट जेवियर्स पर्व - गोवा में बैंक बंद

4 दिसंबर - रविवार - बैंक बंद - राष्ट्रव्यापी

10 दिसंबर - शनिवार - दूसरा शनिवार - देश भर के बैंक बंद रहेंगे

11 दिसंबर - रविवार - छुट्टी - देश भर में बैंक बंद

12 दिसंबर - सोमवार - पा-टैगन नेंगमिंजा संगम में बैंक बंद - मेघालय

18 दिसंबर - रविवार - छुट्टी - देश भर में बैंक बंद

19 दिसंबर - सोमवार - गोवा मुक्ति दिवस - गोवा में बैंक बंद

24 दिसंबर - शनिवार - क्रिसमस और चौथा शनिवार - देश भर में बैंक बंद

25 दिसंबर - रविवार - छुट्टी - देश भर में बैंक बंद

26 दिसंबर - सोमवार - क्रिसमस, लासुंग, नामसुंग - मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद

29 दिसंबर - गुरुवार - गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन - चंडीगढ़ में बैंक बंद

30 दिसंबर - शुक्रवार - यू कियांग नांगवाह - मेघालय में बैंक बंद

31 दिसंबर - शनिवार - नए साल की पूर्व संध्या - मिजोरम में बैंक बंद

जहां छुट्टियां

आपकी जानकारी के लिए बता दे की,कुछ बैंक अवकाश राष्ट्रीय होते हैं, जो पूरे देश में बैंक अवकाश होते हैं। जिसके अलावा, क्षेत्रीय अवकाश भी हैं जो राज्यों के त्योहारों के आधार पर लागू किए जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर में 3, 4, 10, 11, 18, 24, 25 को एक साथ बैंक बंद रहेंगे। ये अवकाश रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को होंगे। क्रिसमस और चौथे शनिवार की वजह से 24 दिसंबर को देशभर के बैंक एक साथ बंद रहेंगे।

बता दे की,मेघालय में बैंक 12 दिसंबर को बंद रहेंगे क्योंकि उस दिन पा-तोगन नेंगमिंजा संगम के अवसर पर राज्य की छुट्टी होती है। 19 दिसंबर, सोमवार को गोवा मुक्ति दिवस है, इसलिए इस दिन गोवा में बैंक बंद रहेंगे। क्रिसमस, लासुंग और नामसुंग के मौके पर 26 दिसंबर को मिजोरम, सिक्किम और मेघालय बंद रहेंगे। मेघालय में नए साल की पूर्व संध्या पर 30 दिसंबर को यू कियांग नांगवाह में और 31 दिसंबर को मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

Related News