कई त्योहारों के चलते अक्टूबर के महीने में बैंकों में कुल 10 दिनों का अवकाश रहेगा. इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। जी हां, आपको बता दें कि 22 से 25 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।

दरअसल, सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर के पूरे महीने तक जमकर छुट्टी रहेगी. ऐसे में अक्टूबर माह में 10 दिन का अवकाश रहेगा। अक्टूबर माह में शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।


इसके अलावा अक्टूबर माह में छुट्टी होने के कारण स्कूल 7 दिन के लिए बंद रहेंगे और कुल मिलाकर 11 दिन स्कूल बंद रहेंगे. दरअसल, दिवाली, दशहरा और करवाचौथ समेत कई त्योहार हैं, जिन पर स्कूल बंद रहेंगे. स्कूलों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा अक्टूबर महीने में कुल 5 रविवार होंगे, जब बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। हां, और अक्टूबर में बैंक बाकी 5 दिनों में भी बंद रहेंगे। इन पांच दिनों में गांधी जयंती, दशहरा और दिवाली अन्य त्योहारों में शामिल हैं।

अक्टूबर में कब बंद रहेंगे बैंक?

2 अक्टूबर - गांधी जयंती - अवकाश (रविवार)
4 अक्टूबर - दशहरा - अवकाश (मंगलवार)
8 अक्टूबर - बैंक अवकाश (दूसरा शनिवार)
9 अक्टूबर - बैंक अवकाश (ईद-ए-मिलाद) दिवस रविवार
16 अक्टूबर - छुट्टी (रविवार)
22 अक्टूबर - बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)
23 अक्टूबर - बैंक अवकाश (रविवार)
24 अक्टूबर - दीपावली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश (सोमवार का दिन)
25 अक्टूबर - दीपावली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश (दिन मंगलवार)
30 अक्टूबर - बैंक अवकाश (रविवार)

22-25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे बैंक

22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, 22 अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन रविवार है और छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 और 25 अक्टूबर को दिवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Related News