इंटरनेट डेस्क। करोड़ों रूपये की सम्पति का मालिक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह जो कि अपनी साध्वियों की अस्मत से खिलवाड़ करने के जुर्म में जेल में सजा काट रहा है, इन दिनों जेल में सब्जियां उगाने का काम कर रहा है और इस काम के लिए उसे रोजाना 20 रूपये का मेहनताना मिलता है। जेल अधिकारीयों के अनुसार जेल में राम रहीम की बैरक के सामने लगभग 900 स्कावयर फ़ीट का एक खाली प्लॉट है जहां पर राम रहीम को सब्जियां उगाने के लिए कहा गया है।

डेरे में रहकर करोड़ों की सम्पति बनाने वाला राम रहीम जेल में अब पैसे पैसे का मोहताज हो गया है। 20 साल की सजा मिलने के बाद अब वह जेल में अकुशल मजदूर के रूप में काम कर रहा है। सजा की शुरुआत से लेकर राम रहीम अब तक जेल में 1 क्विंटल से ज्यादा आलू उगा चुका है।

हाल ही में राम रहीम ने जेल के अधिकारीयों से जेल में बंद अन्य कैदियों को आध्यात्मिक प्रवचन देने की अनुमति देने के लिए भी प्रार्थना की थी जिसे जेल के अधिकारीयों और जेल मंत्री ने नहीं माना। हालाँकि जेल में इस कार्य के लिए रोजाना के 20 रूपये देने का प्रावधान है है लेकिन राम रहीम को अपने इस काम के बदले में मिलने वाले 20 रूपये नहीं मिल पाते है। इसका कारण यह है कि जेल के कैदियों को उनकी मेहनत की राशि नकद में ना मिलकर उनके बैंक अकाउंट में मिलती है लेकिन राम रहीम के सभी अकाउंट को जब्त कर लिया गया है।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 में हुई थी और राम रहीम ने 1990 में इसके प्रमुख का पद संभाला था। पिछले साथ ही राम रहीम को अपनी 2 साध्वियों के साथ जबरदस्ती करने के जुर्म में 20 साल की सजा हुई थी।

Related News