नींबू का रस और शहद का फेस पैक- 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। यह नींबू का रस एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। दूसरी ओर, शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है।


केसर और मिल्क पैक- 5 टीस्पून दूध में 3 से 4 केसर की पत्तियां मिलाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर दूध को अपने चेहरे और गर्दन पर 2-3 घंटे के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा में चमक आती है।
ओट्स और बटरमिल्क पैक- 4 चम्मच छाछ में 2 चम्मच ओट्स डालें। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 2 घंटे के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।

Kesar


चंदन और गुलाब जल पैक- 2 चम्मच चंदन पाउडर में 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। फिर इसे 2-3 घंटे के लिए त्वचा पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। यह आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाता है।
दूध और चावल का आटा पैक- एक मोटी पेस्ट बनाने के लिए दूध के साथ 2 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। इसे एक या दो घंटे के लिए त्वचा पर लगाएं। फिर इसे ठन्डे पानी से धो लें। यह त्वचा को ग्लो करता है।

Related News