इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से देश में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन्हीं में से एक आयुष्मान भारत योजना भी है। इसके माध्यम से आप पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज ले सकता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि लाभार्थी किन अस्पतालों में इस योजना के तहत निशुल्क इलाज पा सकता है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान कार्डधारक बनवाना होगा। इसके बाद आपको उस अस्पताल का पता करना है जो इस योजना में पंजीकृत है। इसका पता करने के लिए आपको आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर विजिट करना होगा।

इसमें अपना राज्य, जिला और अस्पताल का प्रकार भर दें। अब स्क्रीन पर मिले कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करें। इस प्रकार से आपको योजना से जुड़े अस्पताल की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आप अपना इलाज इन अस्तपालों में करवा सकते हैं।

PC: news18

Related News