बहुत से लोगों को खाने के साथ कई चीजों को अपनी प्लेट में शामिल करने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करने से पहले आपको पता होना चाहिए कि आयुर्वेद के अनुसार किन चीजों को एक साथ खाने की मनाही है। आइए, जानें कि एक साथ क्या नहीं खाना चाहिए। दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। हरी सब्जियां और मूली खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। अंडे, मांस और पनीर खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए।

इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खट्टे फल - आपको खासतौर पर दही के साथ खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। दरअसल, दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। इस कारण से, वे पचने योग्य नहीं हैं, इसलिए दोनों को एक साथ लेना उचित नहीं है। शहद को कभी भी गर्म नहीं खाना चाहिए। तेज बुखार की स्थिति में भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में पित्त बढ़ता है।

शहद और मक्खन को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। घी और शहद को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। शहद और घी को पानी में मिलाकर खाना भी हानिकारक हो सकता है। घी, तेल, गन्ना, अमरूद, ककड़ी, बैंगनी और मूंगफली को ठंडे पानी के साथ नहीं खाना चाहिए। सत्तू, शराब, खटाई और अनानास का हलवा नहीं खाना चाहिए ।सिरका चावल के साथ नहीं खाना चाहिए।

Related News