हिन्दू धर्म में हर एक चीज के लिए नियम बनाए गए हैं। ठीक उसी तरह खाने के चीजों और तरीके के बारे में भी नियम है। इसके अलावा व्यक्ति को खाना खाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना इसका गलत प्रभाव पड़ता है।

रात को न खाएं ये चीजें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात के समय में आप दूध का सेवन कर सकते हैं लेकिन रात में दही नहीं खानी चाहिए। इससे धन की हानि होती है। इसके अलावा विज्ञान में भी रात के समय में दही खाने की मनाही है।

दिशा का रखें ध्यान:

खाना खाते समय मुँह हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे आप धन की हानि होने से रोक सकते हैं।

स्नान कर ही खाएं खाना:

खाना हमेशा नहा कर ही खाना चाहिए। पहली रोटी के 3 हिस्से करें। इस रोटी का पहला हिस्सा गाय, दूसरा हिस्सा कुत्ता और तीसरा हिस्सा कौवे के लिए निकाल लें।

इस तरह न करें भोजन:

खाना कभी-भी टूटे-फूटे बर्तनों या हाथ पर रखकर नहीं खाना चाहिए। वहीं, पीपल और वटवृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना चाहिए।

Related News