हम सभी बेदाग, निखरी और खूबसूरत त्वचा चाहते हैं। लेकिन समय के साथ त्वचा की चमक खोने लगती है। ऐसे में बहुत से लोग केमिकल आधारित प्रोडक्ट्स और सैलून ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको दही से जुड़े ऐसे ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी स्किन पर निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

सादा दही लगाएं

कुछ ताजा दही लें और इसे फेंट कर आपको इसे चेरे और गले पर लगाना है। इसके बाद हाथों की उँगलियों से मसाज करें। इसे और 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे ताजे पानी से धो लें।

शहद और दही

एक बड़ा चम्मच सादा और ताजा दही लें और इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और इसके बाद इसे फेस और नैक पर अप्लाई करें। अपनी उंगलियों से कुछ मिनट के लिए मसाज करें। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद सादे पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

नींबू का रस और दही

एक कटोरी में, एक बड़ा चम्मच ताजा दही लें। इसमें ताजे नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं और एक साथ मिलाएं। मिक्स कर के इसे गर्दन और चेहरे पर अप्लाई करें। 5 मिनट तक मसाज करते रहें और इसके बाद इसे त्वचा पर 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। ताजे पानी से धो लें। इस से आपको कुछ ही समय में फर्क नजर आने लगेगा।

Related News