इंटरनेट डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती है। किसी भी व्यक्ति की राशि का निर्धारण उस व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है। यह राशि उस व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व, आर्थिक स्थिति इत्यादि के बारे में बताती है। जिन लोगों का जन्म 22 जुलाई से 23 अगस्त के बीच होता है, वे लोग सिंह राशि के अंतर्गत आते है।

वर्ष का आंठवा अर्थात् अगस्त का महीना सिंह राशि के लोगों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित होगा। इस महीने की शुरुआत में शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है और शुक्र ग्रह का यह गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। शुक्र के अलावा इस महीने में सूर्य ग्रह भी सिंह राशि को प्रभावित करेगा और इन दोनों ग्रहों का मुख्य प्रभाव इस राशि के जातकों के प्रेम संबंधों पर देखने को मिलेगा।

इस महीने सभी ग्रह सिंह राशि के पक्ष में होंगे और आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करेंगे। आपकी राशि का मुख्य स्वामी सूर्य ही आपको महीने के दूसरे भाग में आपको सफलता दिलाएगा। सूर्य ग्रह के प्रभाव से आपके सबसे अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे और आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। इस दौरान आपके सभी सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे।

विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा और सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति का योग होने के कारण आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। परिवारजनों और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है।

Related News