ये बात तो हम सभी जानते हैं कि आंवला हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और ये कई परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। लेकिन आंवला आपका जीवन भी सवार सकता है और इसका ज्योतिषीय महत्व काफी अधिक है। आज हम आपको आंवले के ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी किस्मत को चमका सकते हैं।

आर्युवेद के अनुसार, आंवला हर रोज खाने मात्र से आपकी आयु बढ़ती है। इसका रस पीने से धर्म संशय होता है। वहीं रस को शरीर पर लगाकर स्नान करने से दरिद्रता भी दूर होती है और ऐशवर्य की प्राप्ति होती है।

धर्म के अनुसार दोनों पक्षों की एकादशी तिथि को आंवले के रस से स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप दूर होते हैं। ऐसे व्यक्ति को देवी देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।

किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके दाह संस्कार के बाद मृत व्यक्ति की हड्डियों को आंवले के रस से धोने से उसकी सद्गति होती है। उस व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है और जीवन के बाद मिलने वाली यातनाओं से भी उसे छुटकारा मिलता है।

आंवले की हर रोज पूजा करने से त्रिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से वृक्ष का पत्ता भोजन की थाल में गिर जाए तो समझ लें कि त्रिदेव का आशीर्वाद मिला है।

सप्तमी के दिन आंवले का दान करना बहुत शुभ माना गया है, ऐसा करने से इंसान की हर इच्छा पूरी होती है और उसको कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

Related News