बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। यह दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। शास्त्रों में बुधवार के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. बुधवार के दिन गुड़ और धनिए का भोग गणपति भगवान को लगाना चाहिए। इससे शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। आप भोग में मोदक या लड्डू का प्रसाद भी अर्पित कर सकते हैं।

2. बुधवार के दिन दूर्वा भगवान गणेश जी को समर्पित करना लाभकारी होता है।

3. बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है।

4. अगर बुधवार के दिन आप बाहर जाते हैं तो सौंफ खाकर जाएं।

5. अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें। दरअसल हरा रंग बुधवार के दिन शुभ होता है।

Related News