धर्म चाहे कोई भी सभी में किसी ना किसी रूप में दान करने की अवधारणा को अपनाया गया है, यूं तो दान-पुण्य करना एक महान कृत्य है,यह ना सिर्फ आपके ग्रहों दोषों का निवारण करता है बल्कि धार्मिक रूप से भी ऐसा करना आपके अच्छे कर्मों में बढ़ोत्तरी करता है। परंतु क्या आप यह बात जानते हैं कि कुछ चीजों का दान आपके परिवार के सदस्यों के जीवन को भी संकट में डाल सकता है।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार स्टील के बर्तन का दान करना बेहद अशुभ करार दिया गया है। झाड़ू का दान करना भी आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां ला सकता है। ब्राह्मण को कभी पुराने कपड़े या पहने हुए वस्र दान नाकरें यह बेहद अशुभ कृत्य होता है।

निर्धन या असहाय व्यक्ति को कभी भी बासी खाना दान ना करें,ऐसा करना आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है।

किसी व्यक्ति को धारदार चीज, जैसे चाकू, छुरी, कैंची, ब्लेड नहीं देना चाहिए, यह आपके जीवन में बैडलक को आमंत्रित करती हैं।

Related News