वास्तु का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। घर का मंदिर भी वास्तु में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंदिर में रखी गई कई वस्तुएं आपके जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं होता हैं।

हवन सामग्री

हम में से सभी ने अपने घर पर कभी न कभी हवन जरूर करवाया होगा लेकिन कई बार हम बची हुई पूजा की सामग्री को वापस पूजाघर में ही रख देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजा के बाद यदि आपके पास कोई सामाग्री बचती है तो उसे प्रवाहित कर देना चाहिए। अगर लौंग बची है तो उसका इस्तेमाल आपको मसाले के रूप में कर लेना चाहिए।

पूर्वजों की तस्वीर

लोग पूजा के स्थान पर देवताओं के साथ पूर्वजों की तस्वीरें भी रखते हैं। पूजा घर में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। घर के पूर्वजों की तस्वीर रखने के लिए घर में अलग स्थान होना जरुरी है।

शंख

पूजा घर में शंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में वास करती है लेकिन पूजा घर में कभी भी दो शंख नहीं रखने चाहिए।

भगवान को अर्पित फूल

आप देवी-देवताओं को फूल अर्पित करते हैं तो उन फूलों को बासी हो जाने के बाद तुरंत हटा देना चाहिए। घर के मंदिर में भूलकर भी सूखे फूल मालाएं नहीं रखने चाहिए। इस से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर में कलह, दरिद्रता बढ़ने लगते हैं।

Related News