शनिवार को लेकर कई तरह के डर और भ्रांतियां हमारे दिल में होती हैं। लेकिन जब भी आप पर शनिदेव की कृपा बरसने वाली होगी तो उस से पहले कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है। आइए जानते हैं शनिवार की सुबह क्या नजर आ जाए जिससे हम मान लें कि शनि की कृपा बरसने वाली है।

भिखारी

अगर शनिवार की सुबह कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति आपके द्वार कुछ मांगने आ जाता है तो इसे शुभ संकेत माना जाएगा। लेकिन ऐसे व्यक्ति को आपको डांटकर नहीं भगाना चाहिए। वरना आप पर शनिदेव का प्रकोप बरस सकता है।

सफाई कर्मचारी

शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी आपको झाड़ू लगाते देख लें तो इसे भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। उसे आपको उसी समय कुछ पैसे या कपडे जरूर देने चाहिए। यह इस बात का संकेत है कि जिस काम के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं वह अवश्य सफल होने वाला है।

काले कुत्ते

काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है, शनिवार के दिन घर से बाहर निकलते हुए आपको अगर काला कुत्ता नजर आ जाए तो समझ लीजिए आपके कार्य को सिद्ध करने में शनिदेव आपकी सहायता करेंगे। काले कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाएं।

Related News