हिंदू धर्म में खाने के लिए कई तरीके बताए गए हैं। धार्मिक मान्यतानुसार, रात के समय कुछ चीजों को खाने के लिए मनाही है। अगर कोई इंसान इन चीजों का सेवन करता है तो इसका असर आर्थिक स्तिथि पर पड़ता है। ऐसे में खाना खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।



रात को न खाएं ये चीजें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात के समय में दूध आदि का सेवन करना चाहिए लेकिन रात में दही नहीं खानी चाहिए। इससे धन की हानि होती है।


दिशा का रखें ध्यान:
भोजन करते समय दिशा का ख्याल रखना जरूरी है। खाना खाते समय मुँह हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। अगर धन की हानि हो सकती है। खाना हमेशा रसोई में खाना चाहिए।

इस तरह न करें भोजन:
खाना कभी-भी टूटे-फूटे बर्तनों या हाथ पर रखकर नहीं खाना चाहिए। वहीं, पीपल और वटवृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना चाहिए।

स्नान कर ही खाएं खाना:
खाना हमेशा नहा कर ही खाना चाहिए। पहली रोटी के 3 हिस्से करें और उसके बाद आपको इस रोटी का पहला हिस्सा गाय, दूसरा हिस्सा कुत्ता और तीसरा हिस्सा कौवे के लिए निकाल लें।

Related News