हथेली की रेखाओं के अलावा कुछ रेखाएं हमारी कलाई में भी होती हैं। इन रेखाओं को मणिबंध रेखा या ब्रेसलेट लाइन कहा जाता है।ये रेखाएं जीवन में घटने वाली कई बड़ी घटनाओं की ओर संकेत करती हैं। इस रेखा को देख कर आपकी उम्र से लेकर संतान, रोग और तरक्की एवं दुर्घटना तक का पता लगाया जा सकता है।

हथेली की जहां से शुरुआत होती है उसी स्थान पर आपको 1, 2 या 3 रेखाएं नजर आएंगी। अलग-अलग व्यक्ति के हाथों में इन रेखाओं की संख्या भी भिन्न होती हैं ।

1. अगर आपकी कलाई पर मणिबंध रेखा स्पष्ट नजर आती हैं और कहीं से भी कटी हुई नहीं होती हैं तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है।

2. अगर दोनों कलाइयों में 3 मणिबंध रेखाएं है तो यह बेहद शुभ होता है। ऐसे व्यक्ति मन के साफ होते हैं।

3. अगर दोनों में किसी भी हथेली की मणिबंध रेखा से यदि कोई रेखा निकलकर चंद्र पर्वत तक जाती है तो इसे भी बेहद शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति को विदेश जाने का मौका मिलता है और साथ ही उन्हें कम मेहनत में अधिक सफलता मिल जाती है।

4. अगर किसी की दोनों कलाइयों में एक मणिबंध रेखा है तो ऐसे व्यक्ति का जीवन बहुत कठिन होता है।

Related News