इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने में असफल रही कांग्रेस की ओर से अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की ओर से विपक्ष के साथ इंडिया गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन को लेकर एक कमेटी भी बनाई है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन के मामलों को लेकर बनाई गई इस कमेटी का नाम नेशनल अलायंस कमेटी रखा गया है। इसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी सदस्य बनाया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी जगह मिली है। इसका समन्वयक मुकुल वासनिक को बनाया गया है।

इंडिया गठबंधन की मंगलवार को हुई बैठक में कई बड़ी पार्टियों के नेता भी शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 69 सीटों पर ही जीत मिली है। अशोक गहलोत भी अपनी सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।

PC: patrika

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News