कई बार आपने देखा होगा कि नवजात बच्चे पैदा होते ही किसी बिमारी का शिकार होते हैं। इनमे से कई बीमारियां बेहद ही दुर्लभ होती है जो लाखों करोड़ों में से किसी एक को होती है। दक्षिण अफ्रीका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक बच्ची दुर्लभ बिमारी के साथ पैदा हुई है और पैदा होते ही 60 साल की बूढ़ी महिला जैसी दिखने लगी।

आपको बता दें कि बच्ची की पूरी चमड़ी पर झुर्रिया पड़ी हुई थी। बच्ची प्रिजोरिया नामक बीमारी से पीड़ित थी जिसमें पीड़ित शख्स की उम्र कई गुना ज्यादा दिखने लगती है। अभी माँ और बच्ची को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।



मिरर की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप एक छोटे टाउन में 30 अगस्त को एक 20 साल की महिला ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान उनकी दाई ने मदद की, लेकिन जैसे ही बच्ची पैदा हुई, उसे देखकर मां और दाई दोनों डर गए।

उसके हाथ अजीब से थे और पूरे शरीर पर झुर्रियां पड़ी। जब घर के अन्य सदस्यों ने बच्ची को देखा तो वे लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत बच्ची और मां को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पता चला कि उसकी बेटी को एक दुर्लभ बीमारी है, जिसे प्रिजोरिया कहते हैं। यह एक रेयर मेडिकल कंडीशन होती है। इसे प्रिजोरिया के अलावा कई अन्य नामों से भी जाना जाता है।

Related News