इस समय उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। कई जगहों पर तो तापमान जीरो पर भी पहुंच गया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर तापमान माइनस 50 तक पहुंच जाता है। तो आइए जानते हैं लोग वहां पर कैसे रहते हैं।

वैसे तो दुनिया में इतनी ठंड कई जगहों पर पड़ती है। आज हम आपको रूस के याकोतिया के बारे में बताने जा रहे हैं। यहाँ पर सर्दियों पर तापमान माइनस 40 डिग्री पहुंच जाता है। कई बार तो तापमान नीचे गिरकर 55 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। यहाँ पर आपके फ्रीजर से भी ज्यादा ठंड होती है। इसे दुनिया की सबसे ठंडी सिटी भी माना जाता है।

कैसा होता है माहौल?
यहां के लोग जब बाहर निकलते हैं तो इनकी आंखों की पलकों पर भी बर्फ जम जाती हैं। यहाँ पर तापमान माइनस 40 डिग्री से कम जाना काफी आम बात है। जब 55 डिग्री से भी कम हो जाता है तो बच्चों की स्कूल बंद कर दी जाती है।

कैसे रहते हैं लोग?
यहाँ लोग सिर्फ घरों में ही रहते हैं जबकि अपनी दैनिक दिनचर्या पूरी करते हैं। जब क्रिसमस होता है तो लोग घर से बाहर निकलते हैं और पूरा जश्न मनाते हैं। इस वक्त यहां तापमान काफी कम हो जाता है।

Related News