भारतीय केंद्र सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्देश्य इन लोगो का उत्थान करना हैं, ऐसी ही एक पहल है प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान, जिसे हाल ही में केंद्र सरकार ने देश भर में कमज़ोर आदिवासी समूहों को लाभ पहुँचाने के लिए शुरू किया है, आइए जानते हैं इस योजना के बारे में-

Google

प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत, झारखंड सरकार ने राज्य में आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसने 11 जिलों में आदिवासी क्षेत्रों में 91 नए आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना की घोषणा की है।

Google

स्थान और लाभ:

ये नए आंगनवाड़ी केंद्र लातेहार, रांची, लोहरदगा, चतरा, दुमका, पलामू, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में स्थापित किए जाएँगे। प्रत्येक केंद्र पर एक सेविका और एक सहायिका होगी।

Google

प्रदान की जाने वाली सेवाएँ:

आंगनवाड़ी केंद्र पोषण, प्राथमिक शिक्षा, डे केयर सुविधाएँ, टीकाकरण और स्वास्थ्य जाँच जैसी आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related News