pc: Beyonder Travel

ट्रेवलिंग करना सभी को पसंद होता है। घूमने के शौक़ीन उन जगहों की तलाश करते रहते हैं जो कि ऑफबीट हो और वहां की जानकारी भी ज्यादा लोगों को ना हो। आज हम आपको उन कम मशहूर जगहों के बारे में बताएंगे जो इतनी शानदार हैं कि एक बार वहां जाने के बाद आप वहां की खूबसूरती में खो जाएंगे। खास बात यह है कि ये सभी जगहें हमारे ही देश में हैं, यानी आपको विदेश नहीं जाना पड़ेगा।

हेमिस, लेह
यह लेह जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत गांव है। यह गांव मुख्य रूप से खूबसूरत और प्रसिद्ध हेमिस मठ के लिए जाना जाता है। हेमिस नेशनल पार्क भी यहीं स्थित है, जहां आप हिम तेंदुए भी देख सकते हैं। इस जगह की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक है।

गुरेज़ घाटी, कश्मीर
कश्मीर की गुरेज़ घाटी इतनी खूबसूरत है कि यहां जाने के बाद आप खुद को भूल जाएंगे और इस जगह की खूबसूरती में खो जाएंगे। यहाँ के खूबसूरत नजारे, सुंदर परिदृश्य और निरंतर बहती नदी यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं। यह नियंत्रण रेखा के पास स्थित है और यहां पहुंचने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आपने किसी फिल्म के सीन में कदम रखा हो। वुलर झील, राज़दान दर्रा और पीर बाबा तीर्थ यहाँ के मुख्य पर्यटक आकर्षण हैं।

pc: Navbharat Times

चोपता, उत्तराखंड

सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक चोपता उत्तराखंड में स्थित है। यहां से हिमालय, बर्फ से ढके पहाड़ और घने जंगल आसानी से दिखाई देते हैं। यहां बहुत सारे पेड़ हैं और हवा इतनी ताज़ा है कि आपको लगेगा कि आपको कुछ दिन यहीं रहना चाहिए। कोटेश्वर महादेव मंदिर और कार्तिक स्वामी मंदिर यहां के धार्मिक स्थल हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई के बीच है।

pc: Tripoto

डमरो, अरुणाचल प्रदेश
सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज अरुणाचल प्रदेश के डमरो से शुरू होता है। बांस के घर, झूलते पुल और स्थानीय लोगों की आरामदायक जिंदगी यहां यात्रियों को आकर्षित करती है। अगर आप शहरी जीवन की भागदौड़ से ऊब चुके हैं और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं तो डमरो से बेहतर कोई जगह नहीं है।

Related News