हम सभी अपने घरों में अपने पूर्वजों की तस्वीरें लगाते हैं। हम इन्हे प्रसाद आदि का भोग भी लगाते हैं और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का ये एक तरीका होता है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आपको पितरों की तस्वीरें कहाँ लगानी चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

* घर में पूर्वजों के चित्र सदा नैर्ऋत्य दिशा में लगाएं। ऐसे चित्र देवताओं के चित्रों के साथ न सजाएं। जब कोई व्यक्ति जीवित है तो उसकी प्रतिमा कभी नहीं बनवाएं।

* सोने के कमरे में और पूजा करने के स्थान पर पूर्वजों के चित्र नहीं लगाने चाहिए, यह अपशगुन माना जाता है। मंदिर में भी पूर्वजों की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।

* रसोई में भी अपने पितरों की फोटो नहीं लगानी चाहिए, यदि घर में पूजा करने का स्थान ईशान कोण में है तो पितरों की तस्वीर पूर्व में लगानी चाहिए और यदि पूजा का स्थान पूर्व में है तो तस्वीर ईशान कोण में लगानी चाहिए। घर के बीचों बीच भी पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए इस से घर के सदस्यों की मान हानि होती है।

* इसके अलावा घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में भी पितरों की तस्वीर लगाने की मनाही होती है। इस से घर की संपति को हानी पहुंच सकती है।

Related News