आपने आज तक बैंगन का भरता तो खाया होगा। लेकिन आज हम आपके लिए आलू के भरते की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे आप आसानी से मिनटों में बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं आलू का भरता बनाने की रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

आलू - 1/2 किलो
काली मिर्च - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
आमचूर -1 चम्मच
साबुत धनिया - 2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 1-2
हींग - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
तेल - जरुरतअनुसार
प्याज - 2-3
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 1 कप



बनाने की विधि

- सबसे पहले आप आलू को उबाल लें।
- फिर आपको उबले हुए आलू को मैश करना है। आलू को बहुत ज्यादा मैश नहीं करना है।
- अब हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती को आपको बारीक काट लेना है।
- इसके बाद प्याज को गोलाकार में काट लें।
- फिर तेल गर्म करें। इसके अंदर साबुत धनिया, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- जैसे मसालों में खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। इसके बाद मसाले ठंडे होने दें।
- मसाले ठंडे होने के बाद आपको इन्हे मिक्सी में डाल कर ग्राइंड करना है।
- ग्राइंड किए हुए मसालों को मैश किए हुए आलू में डाल दें।
- इसके बाद आपको इन मसालों के अंदर आमचूर पाउडर, चाट मसाला और नमक मिलाएं।
- मिक्सचर में हरी मिर्च और हरा धनिया काट कर डाल दें।
- एक कढ़ाई में दोबारा तेल गर्म करें। इसे आपको मीडियम आंच पर पकाना है।
- जब तेल गर्म हो जाए तो उसके अंदर उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ देर के लिए भूनें।
- हींग और जीरा भूनने के बाद इसमें प्याज डाल दें। प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- जैसे प्याज गोल्डन हो जाए तो इसके अंदर आलू का मिश्रण मिलाएं।
- मिश्रण को सामग्री में अच्छे से पका लें। अच्छे से पकने के बाद धनिया के साथ गर्निश करें।
- धनिया के साथ गर्निश करके आप परांठे या रोटी के साथ आलू का भरता सर्व करें।

Related News