हरी सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी हो जाता है। बता दे की, हरी सब्जियों के बीच गर्मियों में मिलने वाली सबसे जरूरी सब्जियों में से एक है भिंडी। जिसे लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं. भिंडी का सेवन केवल आपके टेस्ट को बढ़ाता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। भिंडी फाइबर से भरपूर होती है, यह विटामिन, मिनरल समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाता है:-

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, भिंडी हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करती है। भिंडी में पेक्टिन नामक घटक होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों का कारक है और इसे भिंडी के सेवन से नियंत्रित किया जा सकता है।

कैंसर से लड़ता है:-

भिंडी में अन्य सब्जियों की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति को रोकते हैं और इसलिए कैंसर के खतरे को कम करते हैं। उच्च फाइबर स्वस्थ पाचन को बनाए रखता है और कोलन कैंसर के जोखिम को रोकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है:-

बता दे की, भिंडी में विटामिन सी होता है जो प्रतिरक्षा के लिए आवश्यक है और आम संक्रमणों को रोकने के लिए जाना जाता है। रोजाना 100 ग्राम भिंडी का सेवन करने से हमारे शरीर को आवश्यक मात्रा में विटामिन सी आसानी से मिल जाता है।

Related News