सनातन धर्म में दान की परंपरा सदियों पुरानी है। दान वो भी जो बिना बताए किया जाए उसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुप्त दान से व्यक्ति के बुरे कर्मों का नाश होता है ,दान करने का भी एक समय निर्धारित किया गया है। ऐसी मान्यता है कि कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिन्हें सुबह के समय दान करने से व्यक्ति को धनलाभ होता है और घर में समृद्धि और लक्ष्मी का आगमन होता है।


1. गाय को रोटी खिलाएं
भारत में हमेशा से गाय को रोटी खिलाने की परंपरा चली आई है। सुबह-सुबह गाय को रोटी के साथ चने और गुड़ जरूर खिलाने चाहिए।


2. सोमवार को दूध और चावल का दान
यदि आप भगवान शिव से कुछ मांगना चाहते हैं तो सोमवार की सुबह कच्चा दूध, चावल और चीनी का दान किसी जरूरतमंद को करें। याद रखें दान करने के बाद इसका गुणगान करने से इसका फल नष्ट हो जाता है। इसलिए इसे जितना हो गुप्त रखना चाहिए।


3. शुक्रवार के दिन दूध की बनी खीर का दान
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी दान देना चाहिए। सुबह-सुबह धन का दान देना उत्तम नहीं माना जाता इसलिए इससे बचना चाहिए लेकिन शुक्रवार की सुबह दूध की बनी खीर का दान देना मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।

Related News