लाइफस्टाइल डेस्क। दांत में कीड़ा लगने या किसी अन्य कारण से अचानक हमारे दांत में दर्द होने लगता है। दांत में दर्द होने पर हम ना तो चैन से खाना खा पाते हैं ना सो पाते हैं। अधिकतर लोग दांत दर्द में राहत पाने के लिए अंग्रेजी दवाइयों का सहारा भी लेते हैं, लेकिन वह काफी लेट असर करती है। दोस्तों दांत दर्द में छुटकारा पाने के आयुर्वेद में कई देशी उपाय बताए गए हैं, जिनमें लहसुन और लौंग के आयुर्वेदिक उपाय भी शामिल है। आज हम आपको दांत दर्द में राहत पाने के लौंग और लहसुन के आयुर्वेदिक नुस्खे बताने जा रहे हैं।

1.आयुर्वेद के अनुसार दांत के दर्द में राहत पाने में लौंग काफी कारगर साबित होतो है। दांत में दर्द होने पर एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

2.दांत में कीड़ा लगने पर दांत दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कोटन में लौंग का तेल लगाकर कीड़े वाले दांत की जगह रख ले, मिनटों में दर्द में आराम मिलेगा।

3.दांत दर्द होने पर लहसुन को चबाए। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन में मौजूद एलाइसिन दांत दर्द की समस्या में तुरंत राहत दिलाता है।

Related News