हॉलीवुड की साइंस फिक्शंस तो सभी ने देखी होगी और ये मान बैठे होंगे कि Aliens धरती पर आएंगे और इंसान उनसे लड़ कर जीत जाएंगे। इसके बाद एलियंस चुपचाप लौट जाएं। हालांकि UFO Expert के विचार कुछ अलग है क्योंकि उनके अनुसार दूसरे ग्रह से आने वाले प्राणी विज्ञान और तकनीक में हमसे सैकड़ों साल आगे हो सकते हैं।


Nick Pope ने दावा किया है कि इंसान और एलियंस के बीच की लड़ाई कभी भी हमारे हित में नहीं होगी क्योकिं उनकी टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस होगी कि वे इंसानों को रौंद डालेंगे। वे चाहे तो पृथ्वी को मिनटों में ही तबाह कर सकते हैं। उनकी ताकत इतनी है कि वो पृथ्वी को मूंगफली की तरह तोड़कर फेंक सकते हैं। ये दावा करने वाले नाइक पोप अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की UFO Investigation Team का हिस्सा रह चुके हैं।

Aliens से डरना ज़रूरी है
नाइक पोप के अनुसार हमें एलियन्स से डरने की जरूरत है क्योकिं उनके हथियार और तकनीक हमसे करोड़ों साल आगे है। जिस टेक्नोलॉजी का यूज वो करेंगे वो हमारे लिए जादू से कम नहीं होगी।


धरती को मूंगफल की तरह तोड़ सकते हैं Alien
UFO प्रोफेसर नाइक पोप ने कहा जो ग्रह ब्रम्हांड से भी पुराने हैं वहां लोग भी हमसे ज्यादा एडवांस हो सकते हैं। कोई 20 या 30 साल आगे की तकनीक लेकर नहीं चल रहे होंगे, वो हमसे लाखों, करोड़ों साल आगे होंगे। उनके लिए हमारे ग्रह पर आकर इसे किसी मूंगफली की तरह तोड़ देना कितना आसान होगा।

Related News