सर्दियों के मौसम में अजमा का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यही कारण है कि इसका प्रयोग गर्मी के मौसम की अपेक्षा ठण्ड के मौसम में अधिक किया जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि अजमा की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में अगर आप इसका सीमित मात्रा में सेवन करते हैं तो सर्दी, फ्लू और गले में खराश जैसी आम समस्याओं से निजात पा सकते हैं। लेकिन आपको अजमा का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

अजमा के चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर रोज रात को सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। जी हां, अगर आप गैस और अपच से परेशान हैं तो अजमा पाउडर मिलाकर रोजाना पी सकते हैं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कई लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है। ऐसे में आप अजमा पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। अगर आपको भूख नहीं लगती है तो भी आप रात को अजमा चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर रात अजमा पाउडर का सीमित सेवन आपकी भूख बढ़ा सकता है।

आजकल ज्यादातर लोग अनिद्रा के शिकार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग तनाव, एंग्जाइटी के शिकार होते हैं जिसके कारण उन्हें सोने में परेशानी होती है। ऐसे में अगर आपको भी रात को अच्छी नींद नहीं आती है तो आप अजमा पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है और आपको रात भर अच्छी नींद आएगी

Related News