सब देशों के अपने अपने अलग अलग कानून होते हैं। पाकिस्तान में कई अजीबोगरीब कानून होते हैं। आज हम आपको उन्ही कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अजीबोगरीब विधेयक भी पेश किया गया था जो दुनिया भर में चर्चा का विषय रहा था। इस बिल में कहा गया था कि 18 साल की उम्र होने पर लोगों की शादी को अनिवार्य कर देना चाहिए। इसे नहीं मानने वालों को सजा भी मिलेगी। पाकिस्तानी राजनेताओं का इसके पीछे तर्क है कि इससे सामाजिक बुराइयों और बच्चों से बलात्कार को रोकने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं पाकिस्तान के ऐसे ही कानूनों के बारे में।

बिना इजाजत नहीं छू सकते हैं फोन

पाकिस्तान में आप किसी की इजाजत के बिना उनका फोन नहीं छु सकते हैं। ऐसा करना गैर क़ानूनी होता है। अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसे शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है।

अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी

पाकिस्तान में आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सकते हैं। इनका ट्रांसलेशन गैर क़ानूनी है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। इन्हे ट्रांसलेट करें तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होती है।

पढ़ाई की फीस पर लगता है टैक्स

पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है।

लड़की के साथ रहने पर होती है कार्रवाई

अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहे तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही होती है। यहां पर कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं सकते हैं।

यहां जाने पर है रोक

पाकिस्तान का कोई नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है, क्योकिं वहां जाने की परमिशन नहीं है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं दिया जाता है।

Related News