इस समय सावन का पावन महीना चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको भगवान शिव के एक अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत में एक ऐसा शिव मंदिर है जिसमें लगे पत्थरों को थपथपाने पर डमरू की आवाज आने लगती है।

भारत का यह प्रसिद्ध मंदिर हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है। इस मंदिर को जटोली शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में ये भी दावा किया जाता है कि यह एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। इसी मंदिर में लगे पत्थरों को थमथपाने पर डमरू जैसी आवाज आने लगती है।

यही वजह है कि भोलेनाथ के इस दर पर आने से कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटता। उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर की खूबसूरती और कलात्मकता को देख हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है।

बताया जाता है कि इस शिव मंदिर को पूरी तरह बनने में लगभग 39 साल का समय लगा। जटोली शिव मंदिर का निर्माण देश-विदेश के श्रद्धालुओं दान के पैसों से हुआ है। भगवान शिव के इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 111 फुट है।

Related News