सेक्सुअल हाइजिन एक ऐसा विषय है जिसके बारे में हर शादीसुदा कपल को इस बात की जानकारी होना जरुरी है। लेकिन बहुत से लोग इस बारे में जानकारी की कमी होती है। जिसके वजह से आगे चलकर उन्हें इंफेक्शन ,एसटीडी और कुछ गंभीर जानलेवा संक्रमणों बीमारियां हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में जो सेक्स के बाद महिलाओं को ज़रूर फॉलो करनी चाहिए।

सेक्स के बाद पेशाब करें: अक्सर लोग सेक्स के बाद सो जाते हैं। लेकिन यह आपकी सेक्सुअल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। सेक्स के बाद पेशाब करना और प्राइवेट पार्टस की साफ-सफाई ना करने से यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप इस बात का ख्याल रखते हैं तो आप इंफेक्शन के खतरे से बच सकते है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान: पेशाब करने के अलावा अपने प्रायवेट पार्ट्स की साफ-सफाई करें। अगर आपके प्रायवेट पार्ट्स गीले रहेंगे, तो वहां बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाएगा।

अपने कपड़े बदलें: सेक्स के बाद कपड़ा चेंज करें। अगर आप कपड़ा कहंगे नहीं करते है तो यह इंफेक्शन की वजह बन सकता है इसीलिए सेक्स के बाद एक नयी पैंटी पहनें।

Related News