दिन में एक कप चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है। चाय पीने की बहुत से लोगों को आदत होती है और यह आदत खासकर भारतीयों में सबसे ज्यादा मशहूर है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, कई लोग इसे इसकी लत के लिए पीते हैं और कई लोग इसे अपने शौक के लिए पीते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यह लगभग 3 साल पहले तक 15 दिसंबर को मनाया जाता था, भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के माध्यम से इस दिन को स्वीकार करते हुए वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का प्रस्ताव रखा। संकल्प 21 मई 2019 को पारित किया गया था और इस दिन को मनाने की घोषणा की गई थी। चाय के शौकीन लोगों के लिए चाय के बारे में सब कुछ जानना जरूरी है। आज अब हम बात कर रहे हैं चाय पीने के तुरंत बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह सभी के लिए जानना जरूरी है और सभी को यह खबर पढ़नी चाहिए।

चाय पीने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए-

* आप जब कोई ठंडी चीज का सेवन करें तो उसके तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

* यदि आपने नींबू खाया है यानी आपने नींबू का सेवन किया है तो इसके तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे पेट फूलने या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

* बेसन के उत्पादों जैसे चीला, ढोकला आदि का सेवन करने के बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

* खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन करने से बचें। जी हां, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जो दिल के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती हैं।

Related News