रक्षाबंधन का त्यौहार इस साल 15 अगस्त को मनाया जाएगा और ये भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। बहनों को भाई की राशि के अनुसार उस रंग की राखी बांधनी चाहिए इस से भाई खूब तरक्की करेगा। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार कौनसे रंग की राखी भाई को बाँधी जानी चाहिए।

मेष राशि - जिनकी राशि मेष है उनका स्वामी मंगल होने की वजह से बहनों को उनकी कलाई पर लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस से उन्हें अलग ऊर्जा मिलेगी।

वृष राशि - वृष राशि के जातक का ग्रह शुक्र है। ऐसे में बहनों को भाइयों की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए जो उनके लिए शुभ होगी।

मिथुन राशि - मिथुन राशि का ग्रह बुध है। ऐसे में बहनों को उनकी कलाई पर हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कर्क राशि - कर्क राशि का ग्रह स्वामी चन्द्रमा है इसलिए अपने भाई को पीले और सफेद रंग की राखी बांधे।

सिंह राशि - सिंह राशि के जातको का ग्रह सूर्य है इसलिए ऐसे जातको की बहनों को अपने भाई की कलाई पर सुनहरी ,पीली या गुलाबी राखी बांधनी चाहिए।

कन्या राशि - कन्या राशि का स्वांमी बुध है इसलिए इन्हे सफेद या हरे रंग की राखी बांधे।

तुला राशि - तुला राशि का ग्रह स्वामी शुक्र है इनकी कलाई पर सफेद, क्रीम या हलके नीले रंग की राखी बांधने से भाइयों की उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातको का ग्रह स्वामी मंगल देव है। इन्हे लाल या गुलाबी राखी बांधनी चाहिए।

धनु राशि - धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति देव है। इन्हे बहनों को चंदन की राखी बांधनी चाहिए।

मकर राशि - मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इनकी कलाई पर नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।

कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के ग्रह स्वामी भी शनि है इन्हे गहरे रंग की या रुद्राक्ष की राखी बांधे।

मीन राशि - मीन राशि का ग्रह स्वामी बृहस्पति है इसलिए इस राशि वाले भाई को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधे और हल्दी का तिलक लगाए।

Related News