हम सभी अपने घर के मंदिर में कई देवी देवताओं की फोटो लगाते हैं। इन्हे लक्ष्मी जी, गणेश जी, पार्वती जी, महादेव, आदि कई देवी देवता शामिल है। इनकी पूजा भी करते हैं लेकिन कई बार हम देवी देवताओं की ऐसी तस्वीरें घर में लगा बैठते हैं जो हमें लगाने से बचना चाहिए।

आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको महादेव की किस तरह की तस्वीर घर में लगाने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

- घर में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाना सही है जिसमे वे अपने परिवार मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिक और नंदी जी के साथ विराजमान हो। उस से घर में हमेशा प्रेम का माहौल रहता है।


- भगवान शिव का तांडव और सौम्य दोनों तरह का स्वरूप है। इसलिए आपको महादेव की ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जिस में वे गुस्से में हो या विनाश की मुद्रा में हो।

- शिव जी की खड़ी हुई मुद्रा वाली तस्वीर या प्रतिमा कभी अपने घर या ऑफिस में नहीं लगानी चाहिए।



- भगवान शिव की प्रतिमा हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि कैलाश पर्वत भी उत्तर दिशा में है।

- अगर आप अपने घर में मंदिर के अलावा कहीं महादेव की प्रतिमा लगा रहे हैं तो उसकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Related News