इंटरनेट डेस्क: हिंदू धर्म में देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भक्त विशेष पूजा अर्चना भी करते है जिससे संकट से दूर रह सके आज के समय में कई लोग किसी न किसी वजह से परेशान रहते है जिसके लिए वह भगवान की विशेष पूजा अर्चना, उपवास करते है यहीं नहीं हिन्दू धर्म में पूजन के साथ साथ मंत्र जाप का विधान भी माना गया है और शास्त्रों के अनुसार बात करें तो इन मंत्रों में विशेष शक्ति होती है जो कष्टों को दूर करने में कारगार होते है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर इन मंत्रों का जाप भक्त पूरी श्रद्धा भावना के साथ करें तो जीवन में से हर तरह की बाधा दूर होने लगती है लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि व किस कामना के लिए कौन से मंत्र का जाप करते हैं इसलिए आज हम आपकों मन्त्रों के अलग.अलग जाप से शुभ फल की प्राप्ति होती है उनके बारे में बताएंगे कहा गया है की इन मंत्रों को प्रतिदिन एक हज़ार या फिर 108 की संख्या में तुलसी की माला के साथ जपे जिससे सुख, सौभाग्य, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति भक्त को जल्दी होने लगती है आइए जानते है

गणेश गायत्री मंत्र-
विघ्नों का निवारण करने के लिए
।। ॐ एक दृष्टाय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो बुद्धिः प्रचोदयात्।।

विष्णु गायत्री मंत्र-
पारिवारिक कलह की समाप्ति के लिए
।। ॐ नारायण विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु: प्रचोदयात्।।


शिव गायत्री मंत्र-
सभी तरह के कल्याण के लिए
।। ॐ पंचवक्त्राय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।।

कृष्ण गायत्री मंत्र-
कर्म क्षेत्र की सफलता के लिए
।। ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात्।।

Related News